“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत दो शातिर आरोपी अरेस्ट, चोरी व डकेती की संपत्ति बरामद

0
188

गोंदिया : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व उनके सामान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत दो अलग–अलग मामलों में दो आरोपियों को चोरी व डकेती की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर संबंधित शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सुपुर्द किया गया.

मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर गठित विशेष टास्क टीम लगातार गश्त व निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर को गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में गोंदिया-नागपुर तक यात्रा कर रहे यात्री का सैमसंग मोबाइल (मूल्य ₹23,999) गोंदिया स्टेशन से प्रस्थान के 10 मिनट बाद चोरी हो गया, जिसकी रिपोर्ट जीआरपी गोंदिया में अपराध क्रमांक 77/2025 के तहत दर्ज की गई। विशेष टास्क टीम के सतत प्रयास से 18 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया-दुर्ग लोकल में सालेकसा के पास संदेह के आधार पर पकड़े गए मनोज शर्मा (आयु 45 वर्ष, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़) ने अपराध स्वीकार किया और उसके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर जीआरपी गोंदिया को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया। इसी तरह 14 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 58825 पैसेंजर में यात्रा कर रहे यात्री से सिवनी स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने टिकट जांच के बहाने ₹9,500 नगद छीन लिए, जिसकी शिकायत पर जीआरपी छिंदवाड़ा में अपराध क्रमांक 32/2025 दर्ज किया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 सितंबर 2025 को हरिजन मोहल्ला, सिवनी (मध्य प्रदेश) से रोहित कुमार सनोडिया को पकड़ा। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उससे नगद राशि बरामद कर जीआरपी छिंदवाड़ा को सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here