गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के बोपेसर गांव में 31 अगस्त को सुबह 10.30 बजे एक दुखद घटना घटित हुई. जिसमें एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, किसान धुरनलाल पटले व उसकी पत्नी खेत पर गए थे. खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने तारों में करंट प्रवाहित किया था. लेकिन लापरवाही के कारण वे स्वयं उन तारों की चपेट में आए गए और दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. इस दौरान पड़ोसी खेत के शिवचरण पटले ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया. जिसमें खोड़गांव निवासी शिवचरण कंठिलाल पटले (42) की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से बोपेसर इलाके में हड़कंप मच गया है.
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
RELATED ARTICLES






