करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, तिरोड़ा के संत रविदास वार्ड की घटना

0
433

गोंदिया. तिरोड़ा शहर के स्थानीय संत रविदास वार्ड में सोमवार, 22 सितंबर की शाम को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों का नाम नरेश बरियेकर (55) व दुर्गेश नरेश बरियेकर (22) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, नरेश बरियेकर के परिवार में कुल आठ सदस्य हैं, पांच बेटियां, एक बेटा और उसकी पत्नी. दो बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने घर जा चुकी हैं. 12वीं तक पढ़ा बेटा ऑटो रिक्शा में अपने पिता की मदद कर रहा था. नरेश बरियेकर (55) अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रहे था. इसी दौरान शेड और शटर से बिजली के तार में करंट दौड़ गया. नरेश गलती से शटर को छू गया और उसे करंट लग गया. अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ रहा दुर्गेश बरियेकर (22) को भी करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सोमवार, 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजे घटित हुई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर पहुंचे. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया गया. आगे की जांच पुलिस कर रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here