“करो योग, रहो निरोग”, भाजपा शहर मंडल द्वारा योग करने वाली महिलाओं का सत्कार

0
323

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ो महिला-पुरुषों ने किया योग..
गोंदिया. करो योग, रहो निरोग यह कहावत हमें योग के महत्व को सुझाता है, जो जीवन में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मन को शांति प्रदान कर सकते हैं। योग भारत की धरती से उपजा, मानवता को मिला अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सतत प्रयासों से योग आज वैश्विक स्तर पर अपनी छवि छोड़ चुका है। आज हम इसी निरोगी जीवन के मूलमंत्र को आत्मसात करने 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है।
विश्व योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के गोंदिया शहर के रेलटोली मंडल परिसर द्वारा रामदेवरा मंदिर के हाल में आयोजित योग प्राणायाम कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उपस्थिति दर्ज कराकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले एवं सविताताई विनोद अग्रवाल ने योग पर प्रतिक्रिया देते हुए नियमित योग करने वाली महिलाओं का सत्कार कर उन्हें फिट वुमेन का खिताब दिया। उपस्थित महिला नेत्री ने कहा, योग शारीरिक रूप से हमारे भीतर सकारात्मक प्रभाव डालता है। योगाभ्यास से हमारी शारीरिक शक्ति बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है, और रोगों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है। योग के अभ्यास से सांस लेने की क्रिया सही होती है, जिससे शरीर का सही ऑक्सीजन प्राप्त होता है और उसकी क्रियाओं में सुधार होता है।
योग का महत्व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी होता है। योग अभ्यास से हम अपने मन को शांति और स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे तनाव और मानसिक चिंताएं कम होती हैं। योग के माध्यम से हम अपने आत्मा के साथ मिलन स्थापित कर सकते हैं, जो हमें जीवन के हर पहलु में स्थिर रहने में मदद करता है। इस प्रकार, “करो योग, रहो निरोग” हमें योग के महत्व को समझाते हैं, जिससे हम एक स्वस्थ, सुखी और उत्तम जीवन जी सकते हैं। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में योग टीचर ऊषा कठाने, दीपाली कठाने, पलक हुकवानी ने योग का प्रशिक्षण दीया। A S जुंबा फिटनेस स्टूडियो गोंदिया की टीचर ऊषा निशांत कठाने ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा गोंदिया शहर के रेलटोली मंडल के पदाधिकारियों के अलावा सहयोग हेतु सौ रत्नमाला ऋषिकांत साहू ( पूर्व सभापति), मौसमी सोनछात्रा (पूर्व सभापति), मैथुला बिसेन (पूर्व सभापति), शुभा भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ता, पायल मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।

इन महिलाओं का हुआ सत्कार
भारतीय जनता पार्टी गोंदिया शहर रेलटोली मंडल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में घर पर नियमित योग कर निरोगी रहने का कार्य करने वाली महिला डॉ. प्रेरणा बग्गा ५९, डॉ सुषमा पलिया ५८, माला जयकुमार तलरेजा ६३, संगीता टहलियानी ५६, अमरजीत कौर भाटिया ५४ इनका शाल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here