कलपाथरी में बाघ की दहशत, किसानों ने खेतों में जाना जोड़ा

0
9

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के कलपाथरी जंगल परिसर में 10 दिन पूर्व बाघ ने हमला कर एक युवक को अपना निवाला बनाया था. इस घटना में कलपाथरी निवासी 31 वर्षिय दुलेश्वर संतोष खरकाटे की मौत हो गई थी. इस घटना से क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है. बताया गया है कि अब इसी बाघ की क्षेत्र में मौजूदगी होने से किसानों ने खेतों में जाना ही छोड़ दिया है. यदि कोई किसान खेती कार्य करने जाते है तो उन्हें समूह के साथ जाना पड़ रहा है. इतना खौफ इस टाईगर का किसानों के मन में बना हुआ है.
उल्लेखनीय है कि गोरेगांव तहसील के कलपाथरी, पालेवाडा, घुमर्रा, तेलनखेडी आदि ग्राम जंगल से सटे हुए है. वहीं खेती भी घने जंगलों से सटी हुई है. इसी जंगलों से सटकर नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य का बफर जोन क्षेत्र है. जिस वजह से इस क्षेत्र में हमेशा बाघ, तेंदुएं जैसे हिंसक प्राणियों का विचरण देखा जाता है. कलपाथरी निवासी दुलेश्वर खरकाटे 5 जून को बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था. तब बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया. इस घटना से क्षेत्र में दहशत निर्माण हो गई. क्षेत्रवासियों का मानना है की पिछले 4-5 दिनों से यही बाघ इस क्षेत्र में घुम रहा है. जिस वजह से किसानों ने अपने खेतों में जाना ही छोड़ दिया है. बाघ के खौफ से खेती कार्य प्रभावित हो गए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here