कांग्रेस विधानसभा समन्वयकों की नियुक्ति, गोंदिया में राजकुमार पटले प्रभारी

0
311
गोंदिया. लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई है. तदनुसार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुझाव के अनुसार, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला के आदेश पर, गोंदिया-भंडारा जिले में विधानसभा समन्वयक नियुक्त किए गए हैं. जिसमें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी क्रुउबास उपाध्यक्ष राजकुमार पटले को दी गई है.
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. हालही में भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मिली जीत से कार्यकर्ताओं जोश भरा हुआ है. इसके अनुसार, विधानसभा चुनाव  के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए हैं. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकुमार पटेले , अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रमोद पाउलझगड़े, तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. झामसिंह बघेले और जागेश्वर निमजे,  आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उषा मेंढे को नियुक्त किया गया है. संयोजक विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे. इस तरह के निर्देश भी पार्टी की ओर से दिए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here