कामठा चौक में 1.51 लाख रु. का गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0
195

गोंदिया. आमगांव पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान कामठा चौक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 3 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 51 हजार रु. बताई गई है. गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 53 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
पुलिस के अनुसार, नियमित वाहन जांच के दौरान कामठा चौक पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच में उसके पास अवैध रूप से गांजा मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोंदिया निवासी निलेश दयाराम मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आमगांव थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और उसकी आपूर्ति कहां की जानी थी. इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदनी चानपूरकर के मार्गदर्शन व पुलिस निरीक्षक नीलकंठ कुकड़े के नेतृत्व में की गई. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक डाबेराव कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here