कार-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत

0
219

गोंदिया. तिरोड़ा-तुमसर मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर से हुआ. मृतक का नाम मलपुरी निवासी सौरभ उमेश बघेले व शिवम चुन्नीलाल अंबुले बताया गया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 8 बजे यह दुर्घटना घटित हुई. हादसे के बाद सफेद रंग की कार क्र. एमएच 35 – एजी 2785 सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और तिरोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए तिरोड़ा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. वहीं कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here