किशोर पर्वते शहर थाने के नए पीआई

0
352

गोंदिया. प्रशासकीय स्तर पर हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले में गोंदिया जिले से भी अनेक पुलिस अफसर इधर से उधर हुए व कुछ का बाहर तबादला हुआ है. इनमें गोंदिया शहर के प्रमुख थाना गोंदिया सिटी में भी पुलिस निरीक्षक रहे चंद्रकांत सूर्यवंशी का तबादला पुणे शहर में हुआ है. अब गोंदिया शहर थाने की जिम्मेदारी जिला ट्राफिक कंट्रोल विभाग के पीआई किशोर पर्वते को दी गई है. पीआई किशोर पर्वते इसके पूर्व पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते ने इसके पूर्व गोंदिया जिले में लोकल क्राइम ब्रांच(एलसीबी), नवेगांव बांध थाना, डूग्गीपार थाना और पुलिस यातायात नियंत्रण थाना का कार्यभार संभाल चुके है. अब उनकी गोंदिया शहर थाने पर पोस्टिंग हुई. पीआई श्री पर्वते को गोंदिया शहर को नजदीक से जानने का बेहतर अनुभव है. वे अपनी कार्यकुशलता से गोंदिया शहर में कानून व्यवस्था को बनाये रखने, शांति और सुव्यवस्था स्थापित करने पर बेहतर कार्य करेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here