कूलर में उतरा करंट, मामा-भांजी की मौत, तिरोड़ा तहसील के गुमाधावड़ा की घटना

0
4

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के गुमाधावड़ा गांव में मंगलवार को करंट लगने से मामा-भांजी की मौत हो गई. यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाग्यवान हरिचंद बावने और उसकी भांजी सुप्रिया सुरेश सोनटक्के घर में लगे कूलर के संपर्क में आ गए. बताया जा रहा है कि कूलर में अचानक विद्युत प्रवाह आने से दोनों को जोरदार करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here