Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेटीएस अस्पताल के ओपीडी में लगी आग, मची भागदौड़, नहीं बजा अलार्म 

केटीएस अस्पताल के ओपीडी में लगी आग, मची भागदौड़, नहीं बजा अलार्म 

गोंदिया. शासकीय मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले केटीएस जिला सामान्य अस्पताल के ओपीडी कक्ष में 23 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. चारों तरफ धुआं होने के बावजूद, कोई अलार्म नहीं बजा. जिसके कारण, लोगों की भागदौड़ मच गई. दमकल विभाग का वाहन आने से पहले ही कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. जिसके कारण बड़ी जनहानि टल गई.
गोंदिया शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज के केटीएस अस्पताल में मंगलवार, 22 सितंबर को ओपीडी चल रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में धुएं की मोटी परत फैल गई. शॉर्ट सर्किट होते ही लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े. सभी मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल से बाहर निकाला गया. कुछ देर तक पूरे अस्पताल में सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई देता रहा था. दमकल विभाग के कर्मचारियों के आने से पहले ही अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियां बंद कर दी गईं. उल्लेखनीय है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद भी अस्पताल में कोई अलार्म नहीं बजा. इतने बड़े अस्पताल में अलार्म का न बजना अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments