खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत, रयतवाड़ी-परसोडी के पास की घटना

0
7

गोंदिया. कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर रयतवाड़ी-परसोडी के पास रविवार, 23 अगस्त की रात करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम ब्राह्मणी खड़की निवासी अमित विष्णुदास लांजेवार (25) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्र. सीजी 07 – बीडी 3029 रयतवाड़ी-परसोडी परिसर में खड़ा था. इसी दौरान कोहमारा की ओर से नवेगांवबांध की दिशा में जा रही मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एझेड 6280 ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित लांजेवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नवेगांवबांध पुलिस थाने के पीएसआई आव्हाड, एपीआई अजित पाटिल, पीएसआई मेश्राम सहित पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे. 112 वाहन के चालक हवलदार रामटेके समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने पंचनामा कर शव को आगे की वैद्यकीय जांच व पोस्टमार्टम के लिए नवेगांवबांध ग्रामीण अस्पताल भेज दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here