गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम खडकी में खेत गड्ढे के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. यह घटना 5 फरवरी को सामने आई. मृत युवक का नाम मिथुन भागवत मेश्राम (35) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार जिले में रबी सीजन चल रहा है और किसान धान की फसल लगाने के लिए अपने खेतों में भारी मात्रा में पानी उपलब्ध करा रहे हैं. सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम खड़की में धान की रोपाई का मौसम चल रहा है, जिसके कारण खेत से सटे गड्ढे में पानी जमा रहता है. बताया जाता है कि मृतक मिथुन मेश्राम मिर्गी से पीड़ित था और वह मंगलवार से लापता था, इसलिए उसका परिवार उसकी तलाश कर रहा था. इसी बीच 5 फरवरी के दोपहर करीब 12 बजे उसका शव गांव के पास एक खेत के पास गड्ढे में पाया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक को शौच के लिए गड्ढे में जाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा होगा और गड्ढे में पानी होने के कारण वह उसमें डूब गया होगा. देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस नायक हातझाडे कर रहे हैं.
खेत के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, सड़क अर्जुनी तहसील के खडकी की घटना
RELATED ARTICLES






