खेत में कीचड़ करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

0
616

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम तिड़का में 6 जुलाई को खेत में कीचड़ करते समय ट्रैक्टर पलट ने चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम महावीर मोहुर्ले (35) बताया गया है.
इस समय खेतों में खरीफ धान की खेती की रोपाई का मौसम चल रहा है और कई खेतों में कीचड़ करने का काम चल रहा है. इसी तरह सड़क अर्जुनी तहसील के तिडका में ट्रैक्टर चालक महावीर मोहुर्ले खेत में कीचड़ करने के बाद दूसरी बंधी में ट्रैक्टर ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच चालक का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया. जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही डुग्गीपार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला. डुग्गीपार पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here