गड्डाटोली परिसर से 2 किलो गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

0
308

गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.05 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से गांजा, एंड्रॉयड मोबाइल और अन्य सामग्री सहित कुल 2 लाख 10 हजार 800 रु. का माल जब्त किया है.
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे व अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में टीम 31 जुलाई को रामनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांधी वार्ड निवासी मनीष दीपक रामटेके (27) गड्डाटोली ओवरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया. पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दो टिन के बक्सों से 2.05 किलोग्राम हरा, गीला गांजा बरामद हुआ. इसके अलावा मोबाइल भी जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार, राजू मिश्रा, महेश मेहर, सुजीत हलमारे, संजय चव्हाण, प्रकाश गायधने, सुबोध बिसेन, छगन विठ्ठले आदि ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here