गोंदिया. जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस किसान सेल आघाड़ी की बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली कार्यालय में किसान सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वसंत मनकर की अध्यक्षता में हुई. सांसद प्रफुल्ल पटेल के मार्गदर्शन में किसानों के मुद्दों को न्याय दिलाने के लिए ‘गांव जहां एनसीपी किसान सेल” का संकल्प लिया जाना है. इस पहल के तहत, हर गांव में एक एनसीपी किसान सेल संगठन बनाया जाना है और किसानों को उनके अधिकारों के लिए एक मजबूत व्यासपीठ दिया जाना है और पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की मदद से जिले की समस्याओं को हल किया जाना है. एड. वसंत मनकर ने कहा कि सरकारी योजनाओं, सिंचाई, बिजली और सरकारी योजनाओं का फायदा हर किसान तक पहुंचाने का काम किसान सेल के माध्यम से किया जाएगा.
एनसीपी पार्टी हमेशा से किसानों और आम आदमी के मुद्दों के लिए लड़ने वाली पार्टी रही है. इसलिए, उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से अपील की कि वे गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने और किसान सेल के जरिए किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में हिस्सा लें. इस मौके पर गोंदिया जिला किसान अघाड़ी की जिला कार्यकारिणी और सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए गए और सभी को बधाई दी गई और पार्टी की तरक्की की कामना की गई. इस अवसर पर विदर्भ समन्वयक जगदीश जुंघारी, जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, डा. गणेश डोंगरे, बबनराव तिकांडे, प्रभाकर दोनोडे, राजलक्ष्मी तुरकर, डा. योगेंद्र भगत, कुंदन कटारे, बालकृष्ण पटले, पूजा अखिलेश सेठ, केतन तुरकर, गोपाल चावके, कमलबापू बहेकर, रवि पटले, विजय रहांगडाले, महेंद्र चौधरी, रामभाऊ हरिनखेड़े, धनलाल जैतवार, धनराज तावाड़े, चुन्नीलाल शहारे, सत्यवान देशमुख आदि उपस्थित थे.
गांव में एनसीपी किसान सेल संगठन बनाने का संकल्प : एड. वसंत मनकर
RELATED ARTICLES






