गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन, शिवसेना प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी

0
358

गोंदिया. गृहमंत्री अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि उद्धव साहेब औरंगजेब फैन क्लब के अध्यक्ष हैं. जिससे शिवसेना कार्यकर्ताओं के दिल को ठेस पहुंची है. जिसके लिए आज, 22 जुलाई को गोंदिया जिला शिवसेना ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही गोंदिया जिले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सभी पदाधिकारियों ने गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाकर मांग की है कि उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. इस दौरान जिला प्रमुख पंकज एस यादव, राजेश कनौजिया शहर प्रमुख, अशोक आरखेल उप जिला संघटक,संजू शमशेरे तालुका समन्वयक, सुनिल रोकड़े विधानसभा समन्वयक, हरिश तुलस्कर युवासेना जिला अधिकारी, विक्की बोमचर उपजिला अधिकारी, राहुल ठाकुर युवासेना शहर अधिकारी, गंगाधर शुलाखे उप तालुका प्रमुख आदि कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here