गोंदिया-आमगांव मार्ग पर ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, ट्रक की रस्सी से लटका हुआ था शव

0
267

शरीर पर चोटें, खून के धब्बे
गोंदिया. गोंदिया-आमगांव मार्ग पर थाना गांव के पास 27 मई की सुबह एक ट्रक चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. जिससे परिसर में हड़कंप मच गया है. चालक का शव ट्रक की रस्सी से लटका हुआ मिला. लेकिन, मृतक के शरीर पर चोटें व खून के धब्बे मिलने से यह संभव है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. मृतक का नाम सिवनी जिले (मध्य प्रदेश) के बारबती निवासी केशव उके (25) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार संबंधित ट्रक में गुड़ भरा हुआ था और माल नागपुर पहुंचाया जाना था. लेकिन, नागपुर जा रहा ट्रक गोंदिया जिले के थाना गांव परिसर में कैसे पहुंच गया, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. घटनास्थल पर शव ट्रक की रस्सी से बंधा हुआ मिला. मृतक के पैर और गर्दन पर भी चोट के निशान मिले हैं. शरीर पर खून भी देखे जाने से इस घटना को लेकर संदेह गहरा गया है. घटना की सूचना मिलते ही आमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस आत्महत्या या हत्या की संभावना की दिशा में जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here