गोंदिया-इंदौर-मुंबई फ्लाइट 15 जनवरी से भरेगी उड़ान, सप्ताह में 5 दिन कर सकेंगे हवाई सफर

0
527

गोंदिया. वर्ष 2026 में गोंदिया एवं आस-पास के जिलों के नागरिकों का गोंदिया से मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा का सपना पूरा होने जा रहा है। गोंदिया से स्टार एयर की गोंदिया-इंदौर-मुंबई विमान सेवा 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है।
इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि किसी कारणवश स्टार एयर की गोंदिया से इंदौर की फ्लाइट 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक के स्थगित की गई थी। लेकिन अब यह फ्लाइइट 15 जनवरी से ही प्रारंभ हो रही है। स्टार एयर स्थानीय एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी से स्टार एयर की गोंदिया से इंदौर उड़ान फिर से प्रारंभ हो रही है। इसी के साथ अब यहीं फ्लाइट आगे इंदौर से मुंबई तक जाएगी। इससे गोंदिया से वाया इंदौर होते हुए सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। जिसका क्षेत्र के नागरिक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। यह विमान गोंदिया से उड़ान भरकर इंदौर ओर वहां से मुंबई जाएगा। जबकि वापसी में मुंबई से उड़ान भरकर इंदौर और वहां से गोंदिया पहुंचेगा। इस उड़ान का संचालन सप्ताह में 5 दिन, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को किया जाएगा। ज्ञात हो की वर्तमान में गोंदिया एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक उड़ान प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इंदौर व मुंबई के लिए संचालित होने वाली उड़ान की बुकिंग जल्द ही स्टार एयर की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य पोर्टलों से भी प्रारंभ हो जाएगी। स्टार एयर के अधिकारी ने यह जानकारी भी दी कि गोंदिया से इंदौर की फ्लाइट संख्या एस-5459 है। लेकिन इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरने पर फ्लाइट संख्या बदल जाएगी। हालांकि गोंदिया से रवाना होने वाला विमान ही इंदौर में रुकते हुए आगे मुंबई जाएगा। इसलिए यात्रियों को विमान बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए अभी तक कोई बुकिंग नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here