Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगोंदिया की युवती की भोपाल में हत्या, इंस्टाग्राम पर हुई पहचान बनी...

गोंदिया की युवती की भोपाल में हत्या, इंस्टाग्राम पर हुई पहचान बनी जानलेवा

गोंदिया. वैलेंटाइन वीक के बीच प्रेम संबंध से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी के बाद सुखी जीवन के सपने देख रही गोंदिया की एक युवती की उसी के पति ने हत्या कर दी. यह चौंकाने वाली घटना 12 फरवरी को भोपाल में उजागर हुई. मृतक अशरफी उर्फ शिया (33) है. इस हत्याकांड से सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है.
अशरफी उर्फ शिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम पर उसके हजारों फॉलोअर्स थे. इसी दौरान उसकी पहचान भोपाल के समीर नामक युवक से हुई, जो पेशे से ऑटो-रिक्शा चालक है. बातचीत बढ़ी, दोस्ती प्यार में बदली और शिया अपने परिवार को छोड़कर समीर के साथ भोपाल आकर रहने लगी. दोनों ने शादी भी कर ली. लेकिन, समीर का वैवाहिक जीवन पहले से ही विवादों में घिरा हुआ था. पुलिस के अनुसार, शिया से समीर की यह तीसरी शादी थी. उसकी पहली पत्नी उसे छोड़ चुकी थी, जबकि दूसरी पत्नी उसी के साथ रहती थी. जब समीर शिया को अपने मोहल्ले में लेकर आया तो शुरु में उसने पड़ोसियों से कहा कि वह उसकी साली है. बाद में दोनों के विवाह की सच्चाई सामने आई. एक ही घर में दो पत्नियों के कारण आए दिन झगड़े होते रहते थे. कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी झगड़ा कर अपने मायके जबलपुर चली गई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments