गोंदिया. पिछले 18 माह से महाराष्ट्र शासनद्वारा ठेकेदारों के बिलों का भुगतान न करने से उत्पन्न आर्थिक संकट व सरकार की भूमिका के संदर्भ में विदर्भ कंत्राटदार संघटना के तत्वाधान में गोंदिया जिला कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन की सभा 16 अगस्त को आयोजित कि गई थी. जिसमें महाराष्ट्र शासन ने ठेकेदारों से बहुत से विकास के काम तो करा लिया लेकिन निधि के अभाव के कारण ठेकेदारों के बिलों का भुगतान पिछले 18 माह से नहीं किया. जिसमें ठेकेदारों को बहुत आर्थिक नुकसान हो रहा हैं. ठेकेदारों को बैंकों व साहुकारों के ब्याज का बहुत नुकसान हो रहा है. पिछले दिनों ब्याज के कारण सांगली के ठेकेदार हर्षल पाटिल ने आत्महत्या कर लिया व वर्धा के जाकिर बाबा ने स्वतंत्रता दिवस पर आत्मदाह का असफल प्रयास किया. इसी विषय को लेकर सभा आयोजित की गई. बिलों का भुगतान जब तक किया नहीं जाता तब तक आगे का काम बंद करने और उग्र आंदोलन करने व जिलाधीश को ज्ञापन देने व मुख्य अभियंता का घेराव करने का निर्णय लिया गया. सभा में स्व. हर्षल पाटिल को श्रद्धांजली दी गई. विदर्भ कंत्राटदार संघटना कि ओर से नागपूर में 25-26 अगस्त को विशाल आंदोलन व निषेध मोर्चा आयोजित करने की सूचना दी गई. इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ठेकेदारों को शामिल होने की अपील की गई. सभा को विदर्भ कॉन्ट्रेक्टर्स के अध्यक्ष नितिन डहाके, यवतमाल संघ के प्रवीण उंबरकर, वर्धा संघटना के किशोर मिटकरी ने संबोधित किया. गोंदिया संघटना के सचिव विजय अग्रवाल ने प्रस्तावना रखी. संचालन फतेहसिंह चौहान ने किया व आभार शैलेश जायस्वाल ने माना. इस अवसर पर विजय अग्रवाल, रिंकू प्रमर, उमेश असाटी, सतीश बचवानी, बबला जैन, फतेहसिंह चौहान, ललित सिंघानिया, हितेश बिसेन, आनंद ठाकुर, मयंक अग्रवाल, विनोद चांदेवार, तेजेंद्र छाबड़ा, अजय टाह, अजय सेंगर, शैलेश जायस्वाल, उमंग अग्रवाल, मिनाल अग्रवाल, तेजस येटरे, प्रतीक अग्रवाल, सतीश जैन, व्यास आदि उपस्थित थे.
गोंदिया जिला कॉन्ट्रेक्टर्स करेंगा सरकार के खिलाप आंदोलन
RELATED ARTICLES






