गोंदिया. एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज 21 अगस्त को बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने यह भारत बंद का फैसला लिया है। इस बंद की कॉल को देखते हुए सरकार ने प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण का फायदा उन जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने के लिए अनुमति दी है जिससे वास्तव में जिन्हें इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए । इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ी हुई है , बंद का समर्थन करने वाले देश के 21 संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है इससे आरक्षण के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा लिहाजा संगठन इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे। गोंदिया में बंद का असर बाजार स्कूल कॉलेज प्राइवेट दफ्तरों पर पड़ा है , दूध- फल- सब्जी मार्केट भी बंद होने से रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर भी खास असर दिखाई देता है।
बैंक , शासकीय कार्यालय और रेलवे तथा बस सेवा इन्हें बंद रखने संबंधी सरकार की तरफ से कोई आदेश न आने से बुधवार को सभी प्राइवेट व सरकारी बैंक तथा शासकीय दफ्तर खुले हुए हैं, हालांकि इन दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति जरूर थोड़ी बहुत प्रभावित हुई है लेकिन कामकाज जारी है। उल्लेखनीय है कि इस बंद की कॉल से अस्पताल , एंबुलेंस , मेडिकल स्टोर और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है जहां रोजाना की तरह कामकाज हो रहा है।
गोंदिया जिला शत-प्रतिशत बंद, आंदोलन से आरक्षण पर खिंचा ध्यान
RELATED ARTICLES






