गोंदिया. गोंदिया जिले को 2005 से पूर्णतः नक्सल प्रभावित जिला घोषित किया गया है. इसके तहत यहां के नागरिकों और कार्यरत कर्मचारियों को अनेक सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. लेकिन, महाराष्ट्र सरकार ने गोंदिया जिले के गोरेगांव, आमगांव, सड़क अर्जुनी और तिरोड़ा तहसीलों को 27 जून 2025 से नक्सल प्रभावित सूची से बाहर कर दिया है. महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक गोंदिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल और पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को चारों तहसीलों को नक्सल प्रभावित सूची में शामिल करने के लिए प्रत्यक्ष ज्ञापन दिया और गंभीर चर्चा की. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शासन स्तर पर प्रयास करेंगे और उचित न्याय दिलाएंगे. इस अवसर पर जिला शिक्षक सहकारी संस्था अध्यक्ष व शिक्षक समिति विभागीय अध्यक्ष किशोर डोंगरवार, संचालक उमेश रहांगडाले, शोभेलाल ठाकुर, सड़क अर्जुनी तहसील अध्यक्ष जीवन म्हशाखेत्री, सड़क अर्जुनी उपनगराध्यक्ष वंदना डोंगरवार उपस्थित थे.
गोंदिया जिले को नक्सल प्रभावित व आदिवासी घोषित करें, शिक्षक समिति का सांसद पटेल को ज्ञापन
RELATED ARTICLES






