Monday, December 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedगोंदिया नप चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस का नगराध्यक्ष भारी मतों...

गोंदिया नप चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस का नगराध्यक्ष भारी मतों से विजयी

भाजपा 18, कांग्रेस 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस 5, शिवसेना (उबाठा) 2, बीएसपी 2 व निर्दलीय 3 विजयी
गोंदिया. गोंदिया नगर परिषद चुनाव की मतगणना 21 दिवसंबर को सुबह 10 बजे से अलग­-अलग केंद्रों पर की गई. यह मतगणना दोपहर 3.30 बजे तक चली. जिसमें भाजपा के 18, कांग्रसे 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस 5, शिवसेना (उबाठा) 2, बीएसपी 2 तथा 3 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से नगराध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवार सुचिन शेंडे भारी मतों से विजयी हुए है.

विजयी उम्मीदवारों में प्रभाग क्र. 1 कांग्रेस से अमर रंगारी, ज्योति फुंडे, प्रभाग 2 राष्ट्रवादी कांग्रेस की निती विनोद रॉय, कांग्रेस के चंद्रकुमार चुटे, प्रभाग 3 भाजपा की संगीता देशमुख, कैलास यादव, प्रभाग 4 भाजपा की मैथुला बिसेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस के राज शुक्ला, प्रभाग 5 भाजपा के शिशिर बिसेन, सीमा बेबी अग्रवाल, प्रभाग 6 भाजपा के अजय यादव, सरिता संजू कुलकर्णी, प्रभाग 7 भाजपा के शिव शर्मा, राष्ट्रवादी कांग्रेस की कल्पना बंसोड, प्रभाग 8 बीएसपी के सुनील भरणे, स्नेहा गडपायले, प्रभाग 9 से शिवसेना (उबाठा) के पंकज सुंदरलाल यादव, दीपा शहारे, 10 से कांग्रेस के सुनील भालेराव, संध्या उत्तम यादव, 11 से भाजपा के अभय अग्रवाल, नेहा यादव, 12 से कांग्रेस की संगिता अशोक गुप्ता, रुपेश नशीने, 13 से राष्ट्रवादी कांग्रेस की चंद्रकला सतिश देशमुख व निर्दलीय पिंटू माने, 14 से भाजपा के विवेक मिश्रा, अनिता सतिश मेश्राम, 15 से भाजपा के संतोष पटले, सीमा कवास, 16 से कांग्रेस की दीपिका रुसे, बेबीनंदा योगेश बंसोड, 17 से कांग्रेस की दुर्गा सुनील तिवारी व निर्दलीय अनुज जायस्वाल, 18 से कांग्रेस के राकेश ठाकुर, भाजपा की नेहा रॉकी नायक, 19 से कांग्रेस के क्रांति जायस्वाल, शिलू ठाकुर, 20 से भाजपा की प्रगति गहरवार व निर्दलीय रिंकू आसवानी, 21 से राष्ट्रवादी कांग्रेस की निर्मला मिश्रा व भाजपा के राहुल वालदे, प्रभाग क्र. 22 से कांग्रेस के विजय रगडे व भाजपा की शिखा सोनपुरे विजयी हुई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments