गोंदिया पुलिस बल में बड़ा फेरबदल

0
121

गोंदिया. गोंदिया जिला पुलिस बल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है और पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने जिले के भीतर 17 पुलिस निरीक्षकों, सहायक पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. स्थानांतरण प्रक्रिया महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22 (एन) के तहत जिला स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर की गई.
गोंदिया ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक रेवचंद खुशाल सिंगनजुडे को स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. रामनगर थाने के प्रवीण बोरकुटे को गोंदिया शहर, रावनवाड़ी के वैभव पवार को गोंदिया ग्रामीण, आमगांव के तिरूपति राणे को रामनगर, दवनीवाड़ा की वैशाली ढाले को गोरेगांव, डुग्गीपार थाने के गणेश कृष्णा वनारे को देवरी थाने का थानेदार नियुक्त किया गया है. उम्मीद है कि इनकी नियुक्ति से देवरी थाने के काम को नई दिशा मिलेगी. पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नये स्थान पर नियुक्त होकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here