गोंदिया. जैसा जैसा महाराष्ट्र मे विधान सभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, ठीक वैसे वैसे राजनीति में बड़े तेजी से बदलाव देखे जा रहे है। हालही में सपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजो को देख अब नेतागण पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में प्रवेश कर अपना राजनैतिक भविष्य तलाश रहे है। महाराष्ट्र के गोंदिया मे एनसीपी अजीत पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी अजीत पवार गुट के सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय लांजेवार ने राष्ट्रीय नेता प्रफुल पटेल का साथ छोड़कर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की उपस्थिति मे रविवार 7 जुलाई को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जो एनसीपी अजीत पवार गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
बतादे की महाराष्ट्र में आगामी अक्तुबर माह मे विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है । हालही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए है। जिसमें महाराष्ट्र मे महा विकास आघाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन कर एनसीपी अजीत, शिवसेना शिंदे गुट व भाजपा को करारा झटका दिया है। जिससे अनेक नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे है। गोंदिया मे एनसीपी अजीत पवार गुट के राष्ट्रीय नेता प्रफुल्ल पटेल को बड़ा झटका लगा है। सामाजिक न्याय विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अजय लांजेवार अपने एक हजार से अधिक समर्थो के साथ रविवार को नाना पटोले की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि अजय लांजेवार ने 2019 में वंचित पार्टी से मोरगांव अर्जुनी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस वक्त उन्हें 25 हजार वोट मिले थे। जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अजय लांजेवार की स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ होने के कारण लांजेवार के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुए है। लांजेवार के कांग्रेस प्रवेश से एनसीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गोंदिया में एनसीपी अजित पवार गुट को बड़ा झटका, सामाजिक न्याय विभाग सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय लांजेवार कांग्रेस में शामिल
RELATED ARTICLES






