गोंदिया-रावणवाड़ी मार्ग पर दो टिप्परों की भीडंत, एक की मौत, एक घायल

0
480

गोंदिया. नागरा में 18 अक्टूबर को सुबह अदनी पावर प्लांट के दो टिप्परों की आमने सामने टक्कर होने से एक की मौत हो गई है. जबकि दुसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. सड़क बीचों बीच में यह दुघर्टना होने से रावनवाडी-गोंदिया मार्ग पर लबी वाहनों की कतर लग गई थी. ग्रामीण पुलिस व यातायात विभाग ने यातायात सुचारू किया.
जानकारी के अनुसार, गोंदिया के पास नागरा क्षेत्र में शनिवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक का नाम गौतम बुद्ध वार्ड, तिरोड़ा निवासी नितेश सुनील वैद्य बताया गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया. नितेश वैद्य के आकस्मिक निधन से तिरोड़ा शहर में शोक की लहर पसर गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here