गोंदिया. आमगांव थाने के तहत ग्राम गोरठा के आदर्श प्राथमिक पाठशाला में 5वीं कक्षा में अध्ययरत छात्र को एक महिला शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. घटना के संबंध में सुत्रों से पता चला है कि 10 फरवरी 2026 के सुबह करीब 10 बजे छात्र उम्र 12 साल पाठशाला में गया और अपने मित्र से लालीपॉप की बात कर रहा था कि एक महिला अध्यापिका आई और कक्षा 6वीं लेजाकर हाथ व बांस की लकड़ी से बेरहमी से मारपीट किया. उक्त प्रकरण की रिपोर्ट छात्र की माता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस कर रही है.




