गोंदिया. गोरेगांव के तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब में दो गायों की खोपड़ियां, कंकाल और अन्य अवशेष पानी में तैरते हुए मिले थे. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने आंबाटोली, घोटी निवासी आरोपी तोशिब हफीजअली सैय्यद (28), हनीफ रफीक शेख (45), शाहिद ईस्माइल शेख (29) को गिरफ्तार किया था. उन्हें 1 जून को न्यायालय में पेश किया गया. इस दौरान न्यायालय ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब परिसर में शनिवार को घुमने गए लोगों को पानी में जानवरों के अवशेष तैरते हुए दिखाई दिए. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि वहां गाय की दो खोपड़ियां, हड्डियों के कंकाल और अन्य अंग थे. इनमें से एक खोपड़ी पर 106263706517 नंबर का टैग भी लगा हुआ था. इसी टैग के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली और आरोपियों को हिरासत में लिया गया. साथ ही उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए. आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे व पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक व्यंकट पोटे, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत भुते, पुलिस उपनिरीक्षक सुजित घोलप, सिपाही राजप्रसाद बंडीवार, महिंद्र भोयर ने की.
गौ-हत्या मामले में आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी
RELATED ARTICLES






