चरित्र पर संदेह कर पति ने की पत्नी की हत्या, आंभोरा की घटना

0
677

गोंदिया. रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम आंभोरा में पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसकी कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. यह घटना 8 मई को रात 11 बजे घटित हुई. मृतक का नाम आरती सुनील पटले (30) बताया गया है. जबकि आरोपी पति का नाम सुनील मदन पटले (35) बताया गया है. आरोपी ने घटना के बाद रावणवाड़ी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर लिया.
जानकारी के अनुसार, आंभोरा निवासी सुनील पटले यह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. इसी कारण उनके बीच विवाद हो गया. 8 मई की रात इसी कारण को लेकर उनके बीच फिर विवाद हो गया. जिसमें गुस्से में आकर सुनील ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद सुनील पटले मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसने रावणवाड़ी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या तथा अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक नवकार कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here