चलती बाईक पर गिरा पेड़, पिता की मौत, पुत्र घायल, सतोना की घटना

0
407

गोंदिया. जिले में रविवार से लगातार बारिश जारी है. तेज बारिश के चलते सोमवार की सुबह करीब 6 बजे तिरोड़ा तहसील के बिरसीफाटा -वड़ेगांव के बीच सतोना ग्राम के मोड पर पावर हाऊस के पास एक पुराना पेड चलती बाईक पर गिर गया. जिसमें जिवचंद उर्फ भाकचंद बिसेन (46) की मौत हो गई वहीं उनका पुत्र चिराग बिसेन (16) गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वड़ेगांव निवासी ग्रापं सदस्य जिवचंद उर्फ भाकचंद बिसेन अपने पुत्र चिराग बिसेन को स्कुल छोडने सुबह करीब 6 बजे वडेगांव से बिरसीफाटा की ओर मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एपी 9370 से जा रहे थे की अचानक सातोना ग्राम के पास स्थित पावर हाऊस के करीब की मोड पर सड़क किनारे का एक विशाल पेड़ तेज हवा की वजह से उखड़कर मोटरसाइकिल पर आ गिरा. इस दुर्घटना में पिता जिवचंद बिसेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र चिराग बिसेन गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे तुरंत तिरोड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने से उसे गोंदिया उपचार के लिए रेफर किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here