गोंदिया. शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को चार मोटरसाइकिल सहित नागपुर से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 8 सितंबर को की गई. पुलिस ने कुल 1 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, सालेकसा तहसील के पाऊलदौना निवासी फिर्यादी अमित जगदीश तांडेकर (25) की मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – यु 6449 को अज्ञात आरोपी ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पार्सल ऑफीस के आगे से चुरा लिया. जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में डीबी टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर भरतवाड़ा, नागपुर निवासी आरोपी लखपति उर्फ लख्खा बस्ताराम फेंडर (31) को गिरफ्तार किया गया. उससे मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से पुछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. आरोपी के पास से मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – यु 6449, मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एवाई 0393, एमएच 35 – एसी 7729 व एमएच 35 – एके 0847 ऐसा कुल 1 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डीबी टीम के हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, अजय बोपचे, कुणाल बारेवार ने की.
चार मोटरसाइकिल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहर पुलिस की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






