Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचिरेखणी में टिपर चालक पर हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

चिरेखणी में टिपर चालक पर हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गोंदिया. तिरोड़ा तहासील के चिरेखणी गांव के पास टिपर चालक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस घटना में वाहन का भारी नुकसान हुआ है और चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे पंकज देविदास बोरीवार (24, निवासी पारसिवनी) अपना टिपर (क्रमांक MH-40/CM-7741) लेकर किन्ही रेत घाट की ओर जा रहा था. इस दौरान चिरेखणी फाटे के सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आए पांच-छह लोगों ने टिपर रोककर चालक के साथ गाली-गलौच की और मारपीट की. आरोपियों ने चालक को गाड़ी से नीचे खींचकर भी पीटा. साथ ही गाड़ी के शीशे तोड़कर करीब 25 हजार रुपये का नुकसान किया.
चालक ने तिरोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. घटना के बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा आरोपियों की.
आरोपियों में राज बिसेन, धर्मेंद्र पारधी, विशाल राजेश बिसेन, करण मेश्राम, विभाशु ठाकरे और सतीश कुजीलाल पारधी (सभी निवासी चिरेखणी)पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 149(2), 190, 191(2), 126(2), 115(2), 352, 324(4) आदि के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच तिरोड़ा पुलिस के शिपाई ज्ञानोबा श्रीरामे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments