चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, सालेकसा पुलिस की कार्रवाई

0
17

गोंदिया. सालेकसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है. जानकारी के अनुसार, सालेकसा थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने तकनीकी व गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम दत्तोरा निवासी आकाश चंदन महारवाडे (25) बताया गया है. उसके पास से 70 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई है. आगे की जांच सालेकसा पुलिस कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदिनी चनकापुरे के मार्गदर्शन व पुलिस निरीक्षक रवि नागोसे के नेतृत्व में की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here