गोंदिया. देवरी शहर में पिछले कुछ महीनों से चोरों ने उत्पात मचा रखा है. जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की और कई चोरों को पकड़ा और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाई. उसके बाद, शहर में चोरी की संख्या कुछ समय के लिए कम हो गई थी. लेकिन फिर से चोरों की टोली सक्रिय हो गई. शनिवार, 25 अक्टूबर को 12.30 बजे वार्ड क्र. 2 में दो घरों में सेंध लगाई गई और चोरों ने लाखों रु. के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
जानकारी के अनुसार, देवरी के वार्ड क्र. 2 में सम्राट बार के पीछे किराए पर रहने वाले बांते और राठौड़ के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने बांते के घर से 1 लाख 80 हजार रु. सोने के आभूषण, 30 हजार रु. के चांदी के आभूषण ऐसा कुल 2 लाख 10 हजार रु. का माल उड़ा लिया. बताया गया कि, दिवाली के लिए गांव गए बांते परिवार घर पर नहीं थे, चोरों ने इसका फायदा उठाया. देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. दूसरी चोरी सम्राट बार के पीछे बांते तलाठी के चार घर बाद हुई. सी. के. बिसेन, एक वकील के घर सहित सात जगहों पर चोरी हुई. ऐसा प्रतीत होता है कि जब राठौड़ परिवार, बिसेन परिवार, और अन्य परिवार दिवाली मनाने अपने गांव गए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए. देवरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
चोरों ने सात घरों से उड़ाया लाखों रु. का माल, देवरी की घटना
RELATED ARTICLES






