छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के सुपुत्र अमित जोगी की पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल से संदिच्छा भेंट

0
341

गोंदिया. छत्तीसगढ़ राज्य के पुर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के सुपुत्र पुर्व विधायक अमित जोगी ने गोंदिया दौरे के अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के निवास पर संदिच्छा भेंट दी. इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़-गोंदिया-बालाघाट जिले में राजनैतिक परिस्थितीयों एवं इस परिसर के धान उत्पादक किसानों से आधारभुत समर्थन मुल्य पर शासकीय धान खरीदी, भुगतान, मिलिंग आदि की समस्याओं पर चर्चा हुई. इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने अमित जोगी को राजनीति की मुख्यधारा कॉग्रेस पार्टी एवं राहुलजी गांधी के नेतृत्व में पुनः कॉग्रेस पार्टी से जुड़कर छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा देश की राजनीति की मुख्यधारा में लौटने की सलाह दी. प्रमुख रुप से शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव मनोज पटनायक, जिला एनएसयुआई अध्यक्ष अमन तिगाला, पुर्व जिप सदस्य अर्जुन नागपुरे एवं श्री जोगी के साथ पधारे अन्य सहयोगी आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here