छत्तीसगढ़ के सागौन तस्कर गोंदिया वन विभाग के जाल में फंसे

0
201

गोंदिया. जिले के सालेकसा वन परिक्षेत्र कार्यालय के तहत नवाटोला परिसर के घने जंगल से सागौन लकड़ी की तस्करी कर छत्तीसगढ़ राज्य के डोंगरगढ़ ले जाने वाले 4 आरोपियों सहित 7 लाख रु. का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई 5 जनवरी को वन विभाग की टीम ने की है. यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र अधिकारी रमेश घुटके के मार्गदर्शन में की गई.
जानकारी के अनुसार, संयुक्त वन व्यवस्थापन समिति नवाटोला के अध्यक्ष गोविंद मरस्कोल्हे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, आधी रात के करीब, नवाटोला से दरेकसा के बीच कक्ष क्र. 818 में अवर्गीकृत जंगल से सागौन के पेड़ काटते समय, संयुक्त वन व्यवस्थापन समिति ने सदस्यों सहित वनकर्मचारियों ने छापा मारकर सागौन तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया. वाहन क्र. सीजी 08 – बीए 4380 में 207 किलो ऐसा कुल 6 से 7 लाख माल हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया. इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के हटिया निवासी आरोपी राजेंद्र रामकिशन मंडावी (35), अछोली निवासी सुरेश मदन शाहु (40), दुमेज मोहनलाल धुर्वे (35), ओमप्रकाश धनराज वर्मा (28) को हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई संयुक्त वन व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष गोविंद मरस्कोल्हे, वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश घुटके, सालेकसा क्षेत्र सहायक बी.ए. कोहरे, नवाटोला वनरक्षक एस.के. बागडे, वनरक्षक किशोर फुंडे, विनोद भेंडारकर, गणेश पाऊलझगडे, वन मजदूर पारसनाथ तरोणे, समिति सदस्य रेवल उईके, नरविंद मडावी, संजु चौधरी, रवि मरस्कोल्हे, सोमेंद्र मरस्कोल्हे, देवा मरस्कोल्हे, प्रदीप मडावी, विजेश मरकाम, देवा घरत, रमेश वरखडे, राहुल परते, राधेश्याम मडावी, दीपक चौधरी, भुवन उईके, कृष्णा मडावी, नकेश चौधरी, विजय मलये आदि ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here