Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedजंगली सुअर को काटकर बेचने वाले 3 गिरफ्तार, 2 मुख्य आरोपी फरार 

जंगली सुअर को काटकर बेचने वाले 3 गिरफ्तार, 2 मुख्य आरोपी फरार 

गोंदिया : अर्जुनी मोरगांव तहसील के सिंगलटोली में जंगली सुअर का मांस बिक्री करते हुए आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई 28 दिसंबर को की गई। इस मामले में वन विभाग ने एक बंदूक, 10 बारुद के गोले, 50 किलो मांस, कछुए के कवच सहित 1 लाख रुपए का माल जब्त किया है। जबकि 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 2 आरोपी फरार बताए गए हैं।

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के सिंगलटोली में सोनुसिंह शैलेंद्रसिंह टांक, बिरुसिंह निर्मलसिंह टांक, होमेंद्र जिजराम राकड़े, नरेश रामजी खोब्रागड़े, आशीक उर्फ लक्ष्मण राजकुमार मेश्राम द्वारा जंगली सुअर का मांस बिक्री किए जाने की गुप्त जानकारी वन विभाग को मिली। जिसके बाद छापामार कार्रवाई कर उन्हे रंगेहाथ पकड़ा गया। जिनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16), 9, 39, 44, 48, 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से एक बंदूक, बारुद के गोले, 50 किलो मांस, कछुए के दो कवच, एक दुपहिया वाहन सहित कुल 1 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपी शैलेंद्रसिंह टांक व बिरुसिंह टांक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी खोजबीन की जा रही है। शेष आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें 12 जनवरी 2025 तक न्यायालयीन कस्टडी सुनाकर भंडारा कारागृह रवाना किया गया है। इस मामले की जांच उपवन संरक्षक प्रमोदकुमार पंचभाई, प्रकाष्ठ निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध अविनाश मेश्राम के मार्गदर्शन में अर्जुनी मोरगांव के वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्रसिंह बहुरे कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments