जनता के हक के लिए मंच छोड़ जमीन पर बैठे सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, प्रशासन को देना पड़ा निधि का आश्वासन

0
296
गोंदिया. गोंदिया जिला नियोजन समिति (DPDC) की महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को पालकमंत्री इंद्रनील नाईक की अध्यक्षता में जिला नियोजन भवन में संपन्न हुई. इस बैठक में गोंदिया-भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोले ने निधि वितरण को लेकर उनके साथ हो रहे कथित भेदभाव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.
बैठक के दौरान सांसद डॉ. पडोळे ने स्पष्ट शब्दों में पालकमंत्री इंद्रनील नाईक जी एवं नियोजन समिति के सचिव तथा गोंदिया जिले के जिलाधिकारी प्रजीत नायर जी से सवाल किया कि क्या उन्हें उनके लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निधि दी जाएगी या केवल विरोधी पक्ष का सांसद होने के कारण उन्हें जानबूझकर वंचित रखा जा रहा है. सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उन्हें राजनीतिक कारणों से निधि नहीं दी जा रही है, तो ऐसी बैठक में उनकी उपस्थिति का कोई औचित्य नहीं है. इसके पश्चात उन्होंने चालू बैठक में ही स्टेज से उतरकर ज़मीन पर बैठकर अपना शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त विरोध दर्ज कराया, जिससे पूरे सभागृह में हलचल मच गई. इसके बाद पालकमंत्री इंद्रनील नाईक जी एवं जिलाधिकारी प्रजीत नायर ने भरे सभागृह में यह आश्वासन दिया कि सांसद डॉ. प्रशांत पडोळे को उनके क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु निधि उपलब्ध कराई जाएगी. आश्वासन मिलने के बाद ही सांसद पुनः अपनी कुर्सी पर जाकर बैठक में शामिल हुए. सांसद डॉ. पडोळे ने स्पष्ट किया कि वे यह लड़ाई अपने लिए नहीं, बल्कि गोंदिया–भंडारा की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, विकास और न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here