गोंदिया. छोटे से शहर का बाल दंत रोग विशेषज्ञ भारत के बड़े बड़े शहरों में जाकर वहां के वरिष्ठ व समकालिन दंत रोग चिकित्सकों की क्लास लगाता है. उनको बच्चों के दंत रोग के इलाज में प्राविण्यता का पाठ पढाता है. अभी तक प्रमुखता अहमदाबाद की कर्णावत डेंटल कॉलेज जबलपुर के डेंटल एशोसियेशन और कई शहरो में सैकडो दंत रोग विषेशज्ञों को गोंदिया के युवा दंत चिकित्सक डा. अक्षत अग्रवाल द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डा. अक्षत का उद्देश्य बच्चों को सही इलाज मिलना चाहिए, उनकी समस्या को डाक्टर कैसे समझे, बच्चो के व्यवहार की समझ रखकर कैसे इलाज किया जाऐ, बच्चो का रुट केनाल केप लगाना कैसे करे यह बताना है. उन्होने आडिओ विडिओ द्वारा लाईव डेमो देकर विगत दिनों जबलपुर में इंडियन डेंटल एशोसियेशन व डेंटल गुरुकुल द्वारा आयोजित हॉटल सत्य अशोक में 8 घंटे के शिबिर में डा. निहारिका जैन गुप्ता के सयोजन में करीब 25 दंत चिकित्सकों को सब कुछ सिखाया. ताकि वे अपने क्षेत्र में बच्चो की दंत चिकित्सा कर सके. शिवीर में जबलपुर और कटनी क्षेत्र के ग्रेजुएट और पोष्टग्रेजुएट डाक्टरों ने प्रशिक्षण लिया. उनमें डा. रुबी गुप्ता, डा. आदित्य संतोष, डा. रुमिका राव, डा. साक्षी अग्रवाल, डा. अर्पित जैन, डा. हनीसिंग, डा. प्रभुता बघेल, डा. सदुपअली, डा. सोयल जैन, डा. जिज्ञासा श्रेष, डा. नेहा ठाकुर, डा. गायत्री, डा. शिल्पी खरे, डा. नेहा ठाकुर, डा. गायत्री, डा. शिल्पी खरे, डा. रुबी गुप्ता, डा. निहारिका जैन, डा. अभिषेक गुप्ता ने हिस्सा लिया. संचालन व आभार डा. निहारिका जैन गुप्ता ने किया.
जबलपुर के डाक्टरों को डा. अक्षत अग्रवाल ने पढ़ाया
RELATED ARTICLES






