जाली हस्ताक्षर कर 9.22 लाख रु. किए गबन

0
327

गोंदिया. देवरी थाने के तहत जनता बहुउद्देशीय संस्था धोबीसराड़ की ओर से वर्ष 2012 में डा. बाबासाहब आंबेडकर कला, वाणिज्य व विज्ञान महाविद्याल सुरतोली/लोहारा में स्थापना कर आरोपी तथागत प्रल्हाद गजभिये की लिपीक पद नियुक्ति की गई थी. आरोपी की 27 जून 2017 को महाविद्यालय में सहायक प्राचार्य पद पर नियुक्ति की गई. फिर्यादी राजकुमार केवलराम मडामे द्वारा उसके दस्तावेजों की जांच की. तब पता चला की सभी के फर्जी प्रमाण पत्र है. जिस पर संस्था ने आरोपी को कारण बताओं नोटीस दिया. जिसके बाद आरोपी ने संस्था को राजीनामा भेजा, संस्था ने राजीनामा मंजूर कर आरोपी के पास रखे रेकार्ड, साहित्य, चेक बुक आदि दस्तावेज जमा करने को कहा. आरोपी ने वर्ष 2012 से 2022 तक लिपीक पद पर रहते हुए महाविद्यालय के चेक पर जाली हस्ताक्षर कर 9 लाख 22 हजार 500 रु. गबन कर लिए. फिर्यादी की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गंगाकाचुर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here