Friday, April 24, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजिले के 154 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विशेष सेवा पदक

जिले के 154 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विशेष सेवा पदक

गोंदिया. जिले में नक्सलियों की हिंसक और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया. उनके काम को ध्यान में रखते हुए, पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने उन्हें विशेष सेवा पदक देने की घोषणा की. बुधवार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा इस सूची की घोषणा की गई. इसमें जिले के 154 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. यह जिले के लिए गर्व की बात है और इन कर्मचारियों को जल्द ही इस पदक से सम्मानित किया जाएगा. घोषित पुलिस महानिदेशक के विशेष सेवा पदक में जिले के 6 पुलिस निरीक्षक, 22 पुलिस सहायक पुलिस निरीक्षक, गुप्त समाचार विभाग के दो अधिकारी, 49 पुलिस कर्मचारी, गोंदिया तहसील के बिरसी में भारत बटालियन के 55 जवान और देवरी में विशेष पुलिस शिविर के 20 जवान, कुल 154 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर उपरोक्त अधिकारियों को यह पदक सम्मान सहित प्रदान किया जाएगा. जिले में पहली बार 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है.

पुलिस निरीक्षक व सहायक पुलिस निरीक्षक शामिल
विशेष सेवा पदक के लिए पुलिस निरीक्षकों में दिनेश लबड़े, अजय भुसारी, प्रवीण डांगे, पुरूषोत्तम अहेरकर, संदेश केंजले, दीपक महाडिक, गुरुदेव खोब्रागड़े शामिल हैं. सहायक पुलिस निरीक्षकों में विजय गराडे, राहुल पाटिल, सुमेध खोपिकर, सुनील अंबुरे, राजू बस्तावडे, मुकुंद जाधव, अंजोरी गंगाचूर, प्रमोद बम्बोले शामिल हैं, और पुलिस उपनिरीक्षकों में वनिता सायकर, शरद सैदाणे, माणिक गुट्टे, आकाश सरोदे, प्रियंका देसाई, भरत पांढरे, रामेश्वर ढाकने, संतोष गुट्टे, अशोक खेडकर, नितिन इंगले, युवराज अटकरे, प्रदीप शेलोटकर, विष्णु कुलमते, सचिन चरडे, बाबाराव राठौड़, गजानन वैद्य शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments