गोंदिया. ईरान के युद्ध की वजह से फ्यूल और गैस आपूर्ति चेन पर असर पड़ा है. इसे देखते हुए, जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.
जिले में अभी कुल 21 गैस एजेंसियां व 90 पेट्रोल पंप हैं. जिनमें 706600 लीटर पेट्रोल, 933300 लीटर डीजल स्टॉल और 5 हजार 434 घरेलू गैस का स्टॉक है.
जिलाधीश के मार्गदर्शनमें, राजस्व व आपूर्ति विभाग की तरफ से जिले के सभी आठ तहसीलों के सभी बड़े और छोटे होटलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर, होटलों, ढाबों, चाय की दुकानों और खाने-पीने की दुकानों को घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है. अगर नियमों का कोई उल्लंघन पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. देश में फ्यूल का काफी स्टॉक है और लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है. हालांकि, व्यावसायिक को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल नहीं करने चाहिए. अगर व्यवसायिक जगहों पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए गए तो कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस बात को गंभीरता से लें कि घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी न हो.
जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की स्थिति
RELATED ARTICLES






