गोंदिया. शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए गोंदिया जिले को अब शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा लंबे समय से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग की जा रही थी, अंततः गोंदिया में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रस्ताव अब शासन दरबार में प्रस्तुत किया गया है, जिसकी मंजूरी के लिए विधायक विनोद प्रयासरत है.
हाल ही में उच्च व तंत्र शिक्षण संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य मुंबई के पत्र द्वारा मुख्य अपर सचिव तंत्र शिक्षण विभाग मंत्रालय मुंबई को भेजे इस प्रस्ताव पर संज्ञान लिया है और आगे की मंजूरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. विधायक अग्रवाल की लगातार पहल और प्रयासों के चलते जिले के विद्यार्थियों के लिए अब इंजीनियर बनने का सपना अपने ही जिले में साकार हो सकेगा. इस बड़ी उपलब्धि से विद्यार्थियों, पालकों और पूरे जिले में उत्साह का माहौल है. अब तक उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए जिले के छात्रों को नागपुर, पुणे, मुंबई या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह सफर बेहद कठिन साबित होता था. लेकिन अब गोंदिया में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू होने से हजारों विद्यार्थियों को अपने ही जिले में आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.
यह कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं बल्कि गोंदिया जिले के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा. आधुनिक सुविधाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से यह संस्थान आने वाले समय में जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा. शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का मार्ग प्रशस्ति की ओर होने से गोंदिया के विकास इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली उपलब्धि है. विद्यार्थियों के चेहरों पर नए सपनों की चमक दिखाई दे रही है और युवाओं में अपने भविष्य को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है.
जिले शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का मार्ग प्रशस्त, विधायक अग्रवाल की पहल पर छात्रों को मिलेगा उड़ान भरने का स्वर्णिम अवसर
RELATED ARTICLES






