ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

0
446

गोंदिया. ट्रक और मोटरसाइकिल वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत की घटना 3 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे अर्जुनी मोरगांव के मोरगांव टी-पॉइंट के पास हिमालया बार के पास घटित हुई. मोटरसाइकिल चालक का निलज निवासी शिवलाल चुन्नीलाल लाडे (42) बताया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवलाल लाडे अपने निलज गांव से अपनी पत्नी को लेकर मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना के दस्तावेज लेने के लिए तहसील कार्यालय अर्जुनी मोरगांव गया था. कागज का एक टुकड़ा घर पर भूल जाने के कारण शिवलाल अकेले घर चला गया और कागज लेकर अर्जुनी लौट रहा था. इसी बीच मोरगांव टी-पॉइंट के पास हिमालय बार के सामने वडसा से कोहमारा की ओर जा रहे एक बिना नंबर के चेचिस ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने ट्रक को नवेगांव बंद के पास पकड़ लिया. घायल शिवलाल को ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव में ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवजनों को सौंप दिया गया. जांच अमलदार रोशन गोंडाने कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here