गोंदिया. सालेकसा थाने के तहत ग्राम साखरीटोला में एक ट्रक ने स्ट्रेट लाइट पोल को टक्कर मार दी. जिससे पोल तुटकर गिर गया. टक्कर के कारण करीब 3 लाख 1 हजार 200 रु. का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवनी निवासी आरोपी लेखराम कलीराम डहेरिया (52) ने अपना ट्रक लापरवाहीपूर्वक चलाकर आमगांव-देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साखरीटोला के पास स्ट्रेट लाइट पोल को टक्कर मार दी. जिससे पोल तुटकर गिर गया. टक्कर के कारण 75 हजार कीमत के तीन पोल, 48 हजार 300 रु. कीमत के सीसीटीवी कैमेरे व केबल, 84 हजार रु. कीमत के 12 रेलिंग, 48 हजार 900 रु. कीमत के 6 हायमास्ट लाइट व 45 हजार रु. की मरम्मत मजदूरी व अन्य खर्च ऐसा कुल 3 लाख 1 हजार 200 रु. का नुकसान हुआ. साखरीटोला निवासी फिर्यादी रुपेश रामूजी बघेले (46) की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस नायक राऊत कर रहे हैं.



