गोंदिया. सालेकसा तहसील के दरेकसा से तीन किमी. दूरी पर ग्राम टोयागोंदी रेलवे लाइन पर पोल क्र. 947/27 के पास शुक्रवार, 24 जनवरी की रात करीब 2.30 बजे एक तेंदुआ रेलवे ट्रेन की चपेट में आने से मृत पाया गया. तेंदूए की उम्र करीब 6 माह बताई जा रही है. इसकी सूचना रेलवे ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी को दी है. वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए की जांच पड़ताल की तथा उसे सालेकसा ले जाकर में पोस्टमार्टम कर अग्नि संस्कार किया गया. इस समय वन परिक्षेत्र अधिकारी जी. एस. राठौड़, वनपाल ब्राह्मने, वनरक्षक बडोले, फुंडे, चौकीदार, पुलिस पाटिल बांबोले व वनविभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.
ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, दरेकसा की घटना
RELATED ARTICLES






