ट्रेन से गैस सिलेंडर, पटाखे ले जाते हुए छह व्यक्तियों को पकड़ा, रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई

0
183

गोंदिया. इतवार व गोंदिया रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग मामलों में छह व्यक्तियों को ट्रेन में गैस सिलेंडर व पटाखे ले जाते हुए पकड़ा गया. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल ने 18 से 20 अक्टूबर के बीच की गई.

मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के नेतृत्व में रेसुब नागपुर मंडल द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर सभी प्रमुख स्टेशनों व यात्री गाडियों में पटाखे व अन्य विस्फोटक/ज्वलनशील पदा‍र्थ के परिवहन करने वालों के खिलाफ संघन चैकिंग अभियान चलाकर रेल अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा यात्रियों को पटाखे व अन्यव विस्फोटक / ज्वंलनशील पदा‍र्थ की अवैध रूप से परिवहन करने पर उसके दुष्परिणाम व कानूनी प्रक्रियाबाबत लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसी बीच 18 अक्टूबर को सीआईबी गोंदिया गोंदिया स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 2 पर गोंदिया-वडसा डेमू की चेकिंग के दौरान डुंडा निवासी विशाल विनायक धाडे को कपडे के एक थैले से 5 हजार 240 रु. कीमत के 20 नग फटाके पैकेट जप्त कर जप्तशुदा सम्पति के साथ आरपीएफ गोंदिया को सुपुर्द करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. 19 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन इतवारी के मैन गेट के पास उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम, अमित प्रकाश पवांर, सीआईबी नागपुर, आरक्षक विजय विठोले, एसआईबी व बल सदस्यों के साथ चेकिंग के दौरान एक निले कलर का छोटा पुराना गैस सिलेंडर के साथ बालाघाट जिले के पांडरवानी निवासी संतोष राऊत को पकड़ा गया. वहीं रेलवे स्टेशन इतवारी में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इतवारी सीआईबी, एसआईबी, क्राइम सेल नागपुर के अधिकारी बल सदस्य संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 18240, 18110 चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामले में तीन व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के पटाखे तीन अलग-अलग प्लास्टिक के थैले में ले जाते हुए पकड़ा गया. आरोपियों के नाम गोंदिया के गौतमनगर निवासी फरीद साबिर खान (30), बालाघाट जिले के करियाडन निवासी संजय महेश राहंगडाले (28) नागपुर के बेहदई ओल्ड गांधी बाग निवासी फरदीन गानी खान (27) बताया गया है. उनके पास से कुल 15 हजार 699 रु. का माल जब्त किया गया. 20 अक्टूबर को इतवारी के अधिकारी बल सदस्य, द्वारा गाड़ी संख्या 58205 रायपुरा – इतवारी लोकल के समय चेकिंग के दौरान मैन गेट पर एक व्यक्ति को कार्टून में विभिन्न प्रकार के पटाखे ले जाते हुए पकड़ा गया. आरोपी का नाम नागपुर के झरिफटका निवासी रोशन चंद्रप्रकाश बृजवानी (45) बताया गया है. उसके पास से कुल 36 हजार 552 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here