गोंदिया. डकैती डालने के इरादे से अंधेरे में छिपे अपराधियों को घातक हथियारों के साथ शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम माताटोली, श्रीनगर निवासी घनश्याम उर्फ गोलु अशोक चौधरी (22) व पैकनटोली निवासी मित्तल मुनेश्वर तुपटे (20) बताया गया है. साथ ही अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए.
जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस टीम शहर क्षेत्र में गश्त पर थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि कुंभारेनगर के आंबेडकर भवन के पास अंधेरे में पांच-छह व्यक्ति घातक हथियारों के साथ डकैती डालने के मनसुबे से बैठे है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान माताटोली, श्रीनगर निवासी आरोपी घनश्याम चौधरी व मित्तल तुपटे को गिरफ्तार किया गया. साथ ही अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. उनके पास से एक लोहे का कोयता, एक लोहे की रॉड, एक मोबाइल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर व एक टॉर्च ऐसा कुल 6 हजार 740 रु. का माल जब्त किया गया है. सिपाही प्रकाश गभणे की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक केदार घाडगे कर रहे हैं. दोनों आरोपियों को 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
उल्लेखनीय है कि आरोपी घनश्याम चौधरी को न्यायालय ने वर्ष 2023 में सेंधमारी के अपराध में 5 वर्ष की सजा सुनवाई थी तथा वह जमानत पर बाहर था. लेकिन वह अपराध कर रहा था. शहर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए, प्राप्त सूचना को गंभीरता से लिया और आरोपी की कहीं डकैती करने की साजिश को बड़ी सफलता के साथ तुरंत विफल कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, पुलिस उपनिरीक्षक घाडगे, धेर, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, सतिश शेंडे, दीपक रहांगडाले, शहारे, सिपाही दिनेश बिसेन, अजय बोपचे, प्रकाश गभणे, निलेश बालने, रोहित रामटेके, मनोज केवट, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे ने की.
डकैती डालने के इरादे से अंधेरे में छिपे अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा
RELATED ARTICLES






