गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के डव्वा गांव में मंगलवार, 14 अक्टूबर को सरपंच योगेश्वरी चौधरी के खिलाफ में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. जिससे गांव में हडकंप मच गया. वहीं सरपंच चौधरी के समर्थन में ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की व शोर शराबा किया.
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को तहसीलदार इंद्रायणी गोमासे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत कार्यालय डव्वा में चर्चा शुरू थी. इसी दौरान कुछ सदस्यों द्वारा सरपंच योगेश्वरी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. जिससे माहौल गरमा गया. ग्रामीण अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों पर टूट पड़े और धक्का-मुक्की, शोर शराबा किया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बताया जा रहा है कि इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए हैं. उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल, पुलिस निरीक्षक गणेश नवारे, नवेगांवबांध की योगिता चाफले सहित बड़ी संख्या में पुलिस बंदोबस्त रखा गया. आदर्श गांव कहे जाने वाले डव्वा गांव में हुए ऐसे स्थिति ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. महिला सरपंच योगेश्वरी चौधरी ने गांव में कई विकास योजनाएं लागू कीं, लेकिन आज कुछ सदस्यों की राजनीति के चलते गांव में माहौल गरमा गया. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
डव्वा की सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव से मचा हंगामा, लाठीचार्ज की जानकारी
RELATED ARTICLES






